फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आधा किलो अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटीकंडी में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

स्पेशल सेल की टीम को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। थाना बालूगंज के तहत आईएसबीटी टुटीकंडी में स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसेे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक बुधवार रात को स्पेशल सेल की टीम आईएसबीटी टुटीकंडी में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने एक नेपाल मूल के व्यक्ति की तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से 509.20 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी विमन थिंग निवासी पद्दमा पोखरी मकवानपुर आंचल बागमति नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी पुलिस नेपाल से होने वाली अफीम तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है। अब एक बार फिर नेपाल मूल के युवक का अफीम के साथ पकड़े जाने से अंदेशा है कि नेपाल से अफीम की तस्करी फिर शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। नशा माफिया के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें