फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पॉक्सो और साइबर अपराध के बताए नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) शिमला की ओर से शनिवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत चिह्नित शिक्षकों के लिए चक्कर स्थित एडीआर भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीजेएम एवं प्राधिकरण के सचिव उमेश वर्मा ने शिक्षकों को निशुल्क कानूनी सहायता, बाल संरक्षण, गोपनीयता और स्कूलों में कानूनी जागरूकता से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। वहीं उप मुख्य विधिक सहायता बचाव परामर्शदाता शैलजा सूद और सहायक परामर्शदाता तोषित वैद्य ने पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों और बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श (गुड टच-बैड टच) के बारे में जागरूक करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा साइबर सेल के प्रतिनिधि कांस्टेबल संजीव कुमार ने ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर ग्रूमिंग और डिजिटल माध्यमों पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें