शिमला। राजधानी के सेंट एडवर्ड्स स्कूल में मंगलवार को सीबीएसई स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने कौशल शिक्षा तथा उभरते कॅरिअर अवसरों पर चर्चा की। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी और पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजुम आरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेंट एडवर्ड्स स्कूल के प्रधानाचार्य रेव. फादर हेनरी जोसेफ राज ने अतिथियों का स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने युवाओं को व्यावहारिक कौशल और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के माध्यम से सशक्त बनाने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य रेव. फादर हेनरी जोसेफ राज और फादर जे. डिक्सन ने विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। पायल खन्ना, ध्रुव ब्राग्टा, कुणाल सिंह चौहान और डॉ. दिग्विजय सिंह ठाकुर सहित विशेषज्ञों ने परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। संवाद