फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया मामला : आरोपी आशीष की जमानत पर सुनवाई टली, दिए ये आदेश

Tue, 22 Aug 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया मर्डर केस में आरोपी आशीष चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। आरोपी की जमानत पर सुनवाई के लिए मामला न्यायाधीश सीबी बारोवालिया के समक्ष लगा था।
विज्ञापन


उन्होंने इस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग करते हुए कहा कि इस मामले को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के आदेशानुसार किसी अन्य बेंच के समक्ष लगाया जाए।

कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता आशीष चौहान और अन्य आरोपियों पर लगे आरोपों से जुड़ा एक अन्य मामला हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष जनहित याचिका के माध्यम से लंबित है। अभी इस मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन


इसके बाद न्यायाधीश बारोवालिया ने खुद को इस मामले से अलग करते हुए इस मामले को किसी अन्य बेंच के समक्ष लगाने के आदेश पारित किए। प्रार्थी के अनुसार 22 जुलाई को सीबीआई ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 302, 34, 120 बी और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत शंका के आधार पर मामला दर्ज किया है।

प्रार्थी के अनुसार इस मामले में जांच पूरी कर ली गई है और वह न्यायिक हिरासत में है। उसका कहना है कि उसे जेल में रखने का किसी को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि यह उसकी स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें