फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चित्रकला स्पर्धा बच्चों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के आर्य समाज स्कूल लोअर बाजार में शुक्रवार को इनर व्हील ऑफ शिमला मिडटाउन की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला और शून्य अपशिष्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें शहर के आठ स्कूलों के नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में दयानंद स्कूल के गुरअर्पित, स्वर्ण पब्लिक स्कूल से अंकिता और दीपिका, डीएवी लक्कड़ बाजार से आयूष और पोर्टमोर स्कूल की नैंसी का चयन हुआ। शून्य अपशिष्ट प्रतियोगिता में डीएवी लक्कड़ बाजार से जिया और संध्या, उच्च विद्यालय विकासनगर से जनकार, दयानंद स्कूल से अनन्या और स्वर्ण पब्लिक स्कूल से राधिका का चयन हुआ है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मीनू गुप्ता, संयुक्त सचिव नीता जेन, अनीता गुप्ता, नीरू जेन, संगीता सूद, सरबजीत कौर और सतविंदर कौर सहित स्कूल के अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें