फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंत्री से मांगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील की देवता जुन्गा (देवचंद) मंदिर निर्माण समिति ने बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह से भेंट की। समिति ने मंदिर और एक सराय के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता का आग्रह किया। समिति के उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार चल रहा है। ग्रामीणों ने 30 लाख रुपये दिए हैं लेकिन 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि चाहिए। पांच लाख रुपये की लागत से एक सराय भी प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष प्रेमचंद और उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने किया। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग से अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष मामला उठाया जाएगा। अनुदान की स्वीकृति बजट पर निर्भर करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें