फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्यपाल शुक्ल ने जाखू में की पूजा, चखा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को पत्नी सहित हनुमान मंदिर जाखू में माथा टेका। सुबह 9:00 बजे राज्यपाल जाखू मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा- अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 6:30 बजे मंदिर में हवन हुआ। इसके बाद बजरंगबली का आरती की गई। सुबह 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को सिड्डू भी परोसे गए। इस मौके पर तहसीलदार एचएल गेज्टा मौजूद रहे। रामबाजार स्थित राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम 4:00 बजे श्रद्धालुओं ने सामुहिक सुंदरकांड का पाठ किया। शाम 6:00 बजे तक पाठ किया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें