फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्यपाल ने किया एक्यूपंक्चर शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्यपाल एवं राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राज्य रेडक्रॉस भवन में दो दिवसीय निशुल्क एक्यूपंक्चर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन राज्य रेडक्रॉस शाखा द्वारा अखिल भारतीय एक्यूपंक्चर फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य रेडक्रॉस सोसायटी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कहा कि गत वर्ष भी इस प्रकार के एक्यूपंक्चर शिविर का आयोजन किया था जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया था। शिविर में प्रसिद्ध एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सेवाएं प्रदान करेंगे। कहा कि एक्यूपंक्चर उपचार की एक प्रभावी प्राकृतिक पद्धति है। राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रॉस के महासचिव सीपी वर्मा और रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें