फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकासनगर से शिल्ली चौक तक चलाएं सरकारी टैक्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के विकासनगर के लोगों ने वार्ड के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की टैक्सी चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विकासनगर से शिल्ली चौक तक एचआरटीसी टैक्सी चलाई जाए ताकि लोगों को बाजार और अस्पताल जाने के लिए सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के लगभग हर वार्ड में एचआरटीसी की टैक्सियां मालरोड के लिए चलती हैं लेकिन विकासनगर के लोगों को टैक्सी सुविधा नहीं है। विकासनगर बहुत बड़ा क्षेत्र है। यहां लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां के लिए टैक्सी चलाई जाए। स्थानीय निवासी दीपक ठाकुर, विवेक कुमार, अरविंद का कहना है कि लोअर विकासनगर से मालरोड तक टैक्सी सुविधा शुरू की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें