शिमला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर वर्ष 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों को रिवाइज पे स्केल की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है। एसोसिएशन की शिमला इकाई के अध्यक्ष मदन लाल और महासचिव सुभाष वर्मा ने बताया कि रिवाइज पेंशन का जनवरी 2016 से अभी तक का संशोधित पेंशन एरियर नहीं मिला है। कई सालों से लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी नहीं हुई है। उन्होंने 60, 70 और 75 वर्ष की आयु के पेंशनरों को 5,10 तथा 15 प्रतिशत की वृद्धि देकर इसे मूल पेंशन में जोड़ने की मांग की है। इसके अलावा महंगाई भत्ते का तीन किस्तों में भुगतान करने और राज्य लाइब्रेरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कमरा उपलब्ध करवाने और पेंशनरों के लंबित मामलों के निपटारे के लिए संयुक्त सलाहकार समिति गठित करने का आग्रह किया है। संवाद