फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए सरकार : भोटका

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र भोटका ने प्रदेश सरकार पर गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों के चयन में दो साल की देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नौ चरण के बाद भी अंतिम सूची तैयार नहीं हुई। भोटका ने सरकार पर जानबूझकर प्रक्रिया लंबी खींचने और नियमों में बदलाव कर चहेतों को बीपीएल सूची में शामिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पारदर्शिता पर सवाल उठाए और घर-घर जाकर वास्तविक आकलन की मांग की। प्रवक्ता ने बताया कि जियो-टैगिंग सर्वेक्षण के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना में साधन संपन्न परिवारों को मकान मिले हैं। उन्होंने मुफ्त राशन वितरण में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। भोटका ने इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच और अपात्र लाभार्थियों को सूची से बाहर करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें