शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में सोमवार को बैटरी चालित गोल्फ कार्ट सेवा शुरू हो गई। यह सुविधा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत संस्थान को प्रदान की गई है। पब्लिक एंट्री बिल्डिंग के पास आयोजित इस कार्यक्रम में एसबीआई के अधिकारियों ने संस्थान को गोल्फ कार्ट की प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर इसका औपचारिक हस्तांतरण किया। इसके बाद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने वाहन की पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ ही गोरखा गेट से टिकट बूथ तक गोल्फ कार्ट का प्रथम परिचालन भी किया। संस्थान प्रशासन के अनुसार यह सेवा नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। संवाद