शिमला। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की 600 किलोमीटर स्वर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा का समापन आज शिमला में होगा। पार्टी अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे आईएसबीटी के पास से पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च खलीनी और टॉलैंड होते हुए सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगा। यहां मुख्यमंत्री को स्वर्ण आयोग अधिनियम लागू करने, यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और सामाजिक न्याय से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि महिपाल सिंह मखराना सहित हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संवाद