फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मझीवड़ में सोने चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। थाना सुन्नी के तहत मझीवड़ पंचायत के शील गांव से शातिर सोने और चांदी के गहने चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुन्नी दिलू राम ने बताया कि पुलिस को पीड़िता इंदिरा शर्मा पत्नी बिशन लाल निवासी शील मझीवड़ ने शिकायत दी है कि किसी ने रात को उनके घर का ताला तोड़ा और गहने चुरा लिए। घटना के वक्त परिवार किसी कार्यक्रम में भाग लेने गए था। चोरी हुए गहनों में सोने का चाक, अंगूठी, बालियां, झुमके, नथ, चांदी की पायल, 5 चांदी के कलश और तीन जोड़ी चांदी के कंगन शामिल हैं। बहरहाल पुलिस ने धारा 341,305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिलू राम शर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। महिला ने आरोपी पर शक जाहिर किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें