फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शिव प्रताप शुक्ल बोले- महिलाओं की भागीदारी से नशा दूर करे सरकार

Sun, 08 Dec 2024 09:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला में मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि पुरुषों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर माताओं और बहनों का सहयोग लिया जाए। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सरकार को गांवों में जाकर महिलाओं की भागीदारी से हिमाचल में नशा दूर करने का प्रयास करना चाहिए। शिमला में मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि पुरुषों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर माताओं और बहनों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्होंने नशे के खिलाफ प्रदेश में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है। मैं हिमाचल में केंद्र सरकार का प्रतिनिधि हूं। प्रधानमंत्री ने मुझे हिमाचल भेजते समय नशे के खिलाफ कड़े फैसले को कहा था।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सभी विभागों को जन भागीदारी के साथ नशे के खिलाफ काम करना चाहिए। यह काम सिर्फ पुलिस तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा हारेगा तभी हिमाचल जीतेगा। शुक्ल ने कहा कि वे लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ इस बारे में चर्चा करते हैं। अब जरूरत है कि गांवों में जाकर महिलाओं का सहयोग लेकर नशे के खिलाफ प्रहार किया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया पता चलता है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में महिलाओं ने नशे की रोकथाम के लिए अभियान भी चलाए हैं। कई जगह महिलाओं को इसके लिए डंडे भी उठाने पड़े हैं। राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं जागरूक होंगी तो उनका परिवार भी जागरूक होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें