शिमला। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस आईएसबी मोहाली के भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के संचालित एडवांस्ड लीडरशिप एंड मोटीवेशन प्रोग्राम के तहत गोवा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) पहुंचा। इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य प्रतिभागियों को संस्थागत नेतृत्व, शैक्षणिक प्रशासन और उच्च शिक्षा में नवाचार आधारित मॉडलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक , उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस मौके पर डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम, पॉलिसी डायरेक्टर डॉ. आरुषि जैन, गोवा उच्च शिक्षा विभाग के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. नीयन मार्शन मौजू रहे। संवाद