फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम के मंदिर निर्माण के लिए दें अनुमति : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से खाटू श्याम का मंदिर बनाने के लिए जल्द अनुमति प्रदान करने की मांग की है। सोमवार को सभी सदस्यों ने सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में राज्यपाल से भेंट की। पंकज गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने सोलन में खाटू श्याम का भव्य मंदिर बनाने के लिए जमीन ली है। उन्होंने इससे संबंधित अनुमतियां देने के लिए सरकार से हर संभव सहायता जल्द प्रदान की करने मांग की। राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी फाइल को उपायुक्त सोलन और सरकार को भेजकर जल्द सहायता प्रदान करेंगे। सम्मेलन के सदस्यों ने राज्यपाल से प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे चिट्ठे के बढ़ रहे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग की। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, शिमला अग्रवाल सभा के प्रधान वीके अग्रवाल, सचिन राजेश गर्ग, श्री श्याम परिवार सोलन के प्रधान त्रिलोक अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें