शिमला। सरस्वती विद्यामंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर में शुक्रवार को संस्कृत विभाग ने गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग के बच्चों की तीन चरणों में प्रतियोगिता हुई। इसमें गीता के बारहवें अध्याय के प्रथम दस श्लोक की पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अर्पित रावत, सोनाक्षी शर्मा, कनिका शर्मा, श्रेया रुपटा, कृतिका शर्मा, प्राची, नायरा हरनोट, सक्षम शर्मा, अक्षित हारटा विजेता रहे। उपप्रधानाचार्य पवन कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्या अनीता शर्मा और लता ठाकुर मौजूद रही। संवाद