शिमला। शहर के जाखू क्षेत्र से एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि छात्रा प्रेक्टिकल के लिए स्कूल गई थी लेकिन शाम को घर नहीं पहुंची। उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना सदर पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।