फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहाड़ी से अचानक गिरीं विशालकाय चट्टानें, जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त, मजदूरों को आईं चोटें

Mon, 17 Jul 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर सात मील के पास अचानक पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें गिर गईं। दुर्घटना में जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
हाड़ी से अचानक गिरी विशालकाय चट्टानें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर सात मील के पास अचानक पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें गिर गईं। दुर्घटना में जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। वहीं, कुछ मजदूरों को चोटें आई हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। घटना के बाद सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। दोनों तरफ लंबा जाम लगा है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी वाहन चालकों को आदेश किए हैं कि घटनास्थल के आसपास न जाएं। हादसे के बाद एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन भी मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल हुए जेसीबी चालक को खुद प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने चालक की मरहम पट्टी की।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें