फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पेंटिंग में भराड़ी के घनश्याम और एल्गिन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ी में ओजोन दिवस मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सीमा जोशी ने की। इस मौके पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से आठवीं के घनश्याम और सीनियर वर्ग से दसवीं की एल्गिन ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में जूनियर वर्ग में आठवीं की कृतिका और अनुष्का प्रथम रही जबकि सीनियर वर्ग में दसवीं की अंकिता ने पहला स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिली सदन की प्रीति और नवीन प्रथम, रोज सदन के घनश्याम और नक्ष दूसरे जबकि लोट्स सदन के अरनव और लोविश ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंग-बिरंगी झांकियां निकालीं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर यूथ एवं इको क्लब की प्रभारी कांता देवी (टीजीटी, मेडिकल) ने इस वर्ष की थीम फ्रॉम साइंस टूग्लोबल एक्शन के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें