शिमला। राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी की छात्राओं ने धामी में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की टीम ने जोनल स्तर पर भाषण, संस्कृत गीतिका में प्रथम स्थान हासिल किया है। कबड्डी और योगा में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने जोनल स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। भाषण स्पर्धा में स्कूल की छात्रा कोमल मेहता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। संस्कृत गीतिका में आशिमा और हंसिनी ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और योगा में स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। संवाद