शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में लिंग अर्थशास्त्र : मुद्दे और चुनौतियां पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने किया। यह पुस्तक डॉ. धर्मपाल, डॉ. अजय सूद और प्रेम प्रकाश ने संयुक्त रूप से लिखी है। इसमें जेंडर अध्ययन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र को दर्शाया है। विमोचन समारोह में डीन कॉलेज एंड डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. हरिमोहन और सीडीओई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति ने लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक आर्थिक प्रक्रियाओं में लैंगिक असमानताओं को समझने और उनके समाधान के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक में समकालीन समाज की प्रमुख चुनौती लैंगिक असमानता को केंद्र में रखते हुए जेंडर-संवेदनशील आर्थिक विश्लेषण की आवश्यकता पर बल दिया है। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के एमए अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की है जिससे यह स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। संवाद