शिमला। विकास खंड मशोबरा की पंचायत मशोबरा और विकास खंड चौपाल की पंचायत चांजू में सोमवार को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी कौशल और जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 35 से 40 महिलाओं ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सफल उद्यमी के गुणों के साथ उद्यमशील सोच और मानसिकता विकसित करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में महिलाओं को बाजार अनुसंधान, मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग और विक्रय कौशल की जानकारी दी जाएगी। संवाद