शिमला। विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब शिमला की ओर से पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता लाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के चार विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के रोट्रैक्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन सुबह 8 बजे सीटीओ से शुरू होकर एडवांस्ड स्टडीज, चौड़ा मैदान तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पोलियो जैसी रोकथाम योग्य बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण और जनजागरूकता बेहद जरूरी है। वॉकथॉन में बिशप कॉटन स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, ऑकलैंड हाउस बॉयज स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल ने दी। संवाद