फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर कूड़ा बिल जारी होने से निगम की बढ़ गई कमाई

विज्ञापन
garveg Bill issued at home
विज्ञापन
जुलाई में निगम ने घर पर जारी किए थे कूड़ा बिल
विज्ञापन

रिकॉर्ड एक करोड़ 13 लाख की हुई कमाई
शिमला। शहरवासियों को घर पर कूड़ा बिल जारी कर शुल्क वसूलने का नगर निगम आयुक्त का फार्मूला अपने रंग दिखाने लगा है। इससे न सिर्फ लोगों को घर पर बिल की सुविधा मिली है बल्कि नगर निगम की कमाई भी बढ़ी है।
जुलाई माह में नगर निगम ने कूड़ा शुल्क के तौर पर एक करोड़ 13 लाख रुपये की रिकवरी की है। यह इस साल की सर्वाधिक है। आमतौर पर निगम 75 से 80 लाख रुपये की रिकवरी कर पा रहा है। नगर निगम अभी तक कूड़ा बिल मैसेज के जरिये जारी करता था। साथ ही इसके ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दे रखी थी। शहर में हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें मैसेज से बिल नहीं मिल रहे थे। कई ऐसे थे जिन्हें ऑनलाइन बिल भरना भी नहीं आता। यह लोग नगर निगम से घर पर बिल जारी करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा कई लोग बिल मिलने पर भी नहीं भर रहे थे। निगम आयुक्त ने बीते महीने सभी 60 हजार लोगों को घर पर बिल जारी करने के निर्देश दिए थे। घर पर बिल मिलते ही हजारों लोगों ने सुपरवाइजरों और लोक मित्रों केंद्रों के माध्यम से बिल भुगतान शुरू कर दिया। ऐसे में निगम की कमाई भी 40 लाख रुपये तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त आशीष कोहली ने मंगलवार को स्वास्थ्य शाखा की बैठक ली जिसमें यह रिपोर्ट दी गई। निगम प्रशासन का कहना है कि आने वाले महीनों में भी सुपरवाइजरों के माध्यम से कूड़ा बिल लोगों को जारी किए जा सकते हैं। अभी पिछले बिल ही दिए जा रहे हैं। आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि घर पर बिल देने से निगम की रिकवरी बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें