शिमला। कृषि विज्ञान केंद्र शिमला ने रोहड़ू के अदानी समूह के सहयोग से दो दिन के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान किसानों और बागवानों को सर्दियों में खेतों तथा बगीचों में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एक शिविर चिरगांव ब्लॉक के डुइदी गांव में और दूसरा शिविर जुब्बल ब्लॉक के खड़ापत्थर में हुआ। केंद्र की प्रभारी डॉ. ऊषा शर्मा, पादप रोग विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. अजय ब्राक्टा और मृदा विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. नागेंद्र पाल बुटेल ने बगीचे वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. ऊषा शर्मा ने सेब बागवानों को जड़ सड़न, अल्टरनेरिया पत्ती धब्बे और मार्सोनिना पत्ती धब्बा रोग की जानकारी दी। संवाद