फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गांधी जयंती पर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वीरवार को महात्मा गांधी की जयंती पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरि मोहन डीन (सीडीसी) और विशिष्ट अतिथि सीडीओई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार रहे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. संग्राम सिंह, सहायक प्रोफेसर अंजना ठाकुर, डॉ. देवराज, समाजसेवी कुशाल, 80 सुलभ कर्मचारी और दृश्य कला विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रो. मोहन ने गांधी जयंती और विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. संग्राम सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए सुलभ कर्मचारियों का विशेष सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें