फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कसुम्पटी में गणपति स्थापित, शिवमहापुराण कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कसुम्पटी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष्य पर शिव महापुराण कथा शुरू हो गई। श्री गजानन मित्र मंडल कसुम्पटी की ओर से सुबह 10:00 बजे गणपति स्थापना की गई। सुबह 11:30 बजे कलश पुराण यात्रा निकाली गई। इस कलश पुराण यात्रा में श्री गजानन मित्र मंडल कसुम्पटी के प्रधान विशाल सूद, पारस जैन, राजेश सैनी, सूरज सैनी सहित सुंदर कांड मंडली कसुम्पटी के सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मंडल के सदस्य जयराम शर्मा (गोल्डी) ने बताया कि यह कार्यक्रम 6 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगा जिसमें शिव पुराण कथा, श्री गणेश पूजा, आरती, हवन और 6 सितंबर को श्री गणेश विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक पंडित राकेश शर्मा कथा सुनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें