फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गजानन संकष्टि चतुर्थी व्रत 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंचांग के अनुसार गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत तिथि 14 जुलाई को सुबह 1:03 बजे शुरू होगी और रात 12:00 बजे तक रहेगी। इस दिन भक्त पूरा दिन उपवास रखते हैं और गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। मिडल बाजार के शिव मंदिर के पंडित वासुदेव शर्मा ने बताया कि इस व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देकर किया जाएगा। बताया कि इस बार चंद्रोदय रात 9:59 बजे होगा और यह समय व्रत पारण के लिए अत्यंत शुभ है। बताया कि मान्यता के अनुसार जब धर्मराज युधिष्ठर और पांचों भाईयों को राज्य से निकाल दिया था। तब उन्होंने भगवान कृष्ण से कष्टों के निवारण का उपाय पूछा था। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गजानन चतुर्थी व्रत करने को कहा था। इसके बाद जब उन्होंने सबसे पहले नियमित रूप से यह व्रत किया था। पंडित ने कहा कि इस व्रत के नियमित रूप से एक साल तक करने से दरिद्रता, कुष्ट रोग और सभी दुख दूर हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें