फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kangra: पुलिस कर्मियों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sat, 12 Aug 2023 10:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल/जवाली/नूरपुर/नगरोटा सूरिया (कांगड़ा)

सार

चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ सड़क में शुक्रवार को पहाड़ी से चट्टान खिसकने हुए हादसे में मारे गए कांगड़ा जिले के पांच में से चार पुलिस जवानों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ सड़क में शुक्रवार को पहाड़ी से चट्टान खिसकने हुए हादसे में मारे गए कांगड़ा जिले के पांच में से चार पुलिस जवानों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इच्छी गांव के लक्ष्य मोंगरा का गंगभैरो स्थित श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।  लक्ष्य को उनके छोटे भाई सिद्धांत ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल, एएसपी हितेश लखनपल, एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम, डीएसपी मदन धीमान मौजूद रहे। जवाली में पुलिस टुकड़ी ने हवा में फायर कर कांस्टेबल अभिषेक कुटलैहडिया को सलामी दी। अभिषेक के छोटे भाई विनय ने उन्हें मुखाग्नि दी। अभिषेक की माता सुदेश कुमारी बेटे के शव के साथ लिपट कर बेटे को बार-बार जगाने का प्रयास करती रही। माता कहती रही कि बेटे अब्बू उठ जाओ, मेरा फोन उठाओ, मेरे साथ बात करो। सेकंड आईआरबी के जवान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा (49) का न्याजपुर स्थित श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राकेश को बेटे पीयूष (18) ने मुखाग्नि दी।  नगरोटा सूरियां की खब्बल पंचायत के कांस्टेबल कमलजीत को बेटे रुद्रप्रताप ने मुखाग्नि दी। पुलिस कर्मचारियों समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से कमलजीत को विदाई दी। 

विज्ञापन


छोटे भाई ने चिता को दी मुखाग्नि
वहीं, कांस्टेबल प्रवीन टंडन का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले प्रवीन टंडन की पार्थिव देह पैतृक गांव ओसल पहुंचने पर हर किसी की आंख नम हो गई। परिजनों सहित रिश्तेदारों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी और बच्चों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान सभी उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए नजर आए। प्रवीण टंडन अमर रहे के नारे लगाते हुए अर्थी को पैतृक श्मशान घाट तक पहुंचाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पुलिस जवानों की टुकड़ी ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, शुक्रवार को जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर हादसे में मारे गए ढलियारा के पुलिस जवान सचिन राणा का शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार सचिन के पिता शनिवार देरशाम तक घर नहीं पहुंच पाए थे। इसके चलते अब रविवार को सचिन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

बीमारी के चलते सेना के जवान की मौत

बीमारी के चलते सेना के जवान की मौत - फोटो : संवाद
वहीं, लीवर की बीमारी के चलते बरसनु गांव के सेना के एक जवान की चंडी मंदिर पंचकूला के आर्मी अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार को सैनिक का शव घर पहुंचा तो क्षेत्र में मातम छा गया। दाड़लाघाट के कोटलु पंचायत के गांव बरसनु निवासी 42 वर्षीय प्रेम लाल पुत्र रोशन लाल की तैनाती हवलदार पद पर समधू किन्नौर में थी। करीब पांच दिन पहले इन्हें अचानक पेट दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए चंडी मंदिर पंचकूला के आर्मी अस्पताल ले जाया गया। यहां पता चला कि उन्हें लीवर की बीमारी है।

शुक्रवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ। इसको लेकर बरसनु और इलाका वासियों में रोष है। ग्याना श्मशानघाट में शव का उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोलन से डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार रविंद्र के नेतृत्व में आई टीम ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें