फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाषण में अमीषा और काव्य पाठ में विशाल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में हिंदी विभाग और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हिंदी दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाषण, काव्य पाठ, लघु कहानी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। भाषण में अमीषा प्रथम, कृतिका और ज्योति ठाकुर द्वितीय तथा सक्षम शर्मा, पायल शर्मा और दिव्या तृतीय रहे। काव्य पाठ में विशाल शर्मा प्रथम, साक्षी ठाकुर द्वितीय तथा विक्की ठाकुर और गीता कुमारी तृतीय रहे। लघु कहानी में निकिता प्रथम, मोनिका द्वितीय तथा तनीषा और देविका तृतीय रहीं। निबंध लेखन में दीपक राज प्रथम, पिंकी द्वितीय तथा आरती और सुनिधि शर्मा तृतीय रहे। समारोह में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि हिंदी को केवल साहित्य और भाषा के पारंपरिक अध्ययन तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसे ज्ञान-विज्ञान की हर शाखा से जोड़ने की जरूरत है। समारोह का विषय हिंदी : ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक संवाद एवं राष्ट्रीय एकता की भाषा रहा। उन्होंने कबीर और प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। भाषा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. नीलिमा कंवर ने कहा कि भाषा समाज की पहचान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें