जुन्गा (शिमला)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति 23 नवंबर को अपना 34वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विज्ञान सभागार में होगा। ज्ञान-विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यावान पुंडीर ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती करेंगे जबकि प्रगतिशील किसान नेक राम शर्मा और आईजीएमसी शिमला से सेवानिवृत्त हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी नेगी को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया है। समारोह में समिति 80 वर्ष और इससे बड़ी उम्र के अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जन विज्ञान आंदोलन में उनके योगदान के लिए सम्मानित करेगी। संवाद