फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिलारू में फल मंडी तैयार, निरीक्षण के बाद होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। ठियोग में स्थित शिलारू फल मंडी बनकर तैयार हो गई है। ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि एक दो दिन में यहां जाने का कार्यक्रम है। पहले मंडी का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद इसका उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश इसी सीजन में मंडी को तैयार कर समर्पित करने की रहेगी। कहा कि सेब सीजन के दौरान सभी सड़कें खुली रहेंगी। इसके लिए हाल ही में राज्य लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथाॅरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। राठौर ने कहा कि जो सड़कें लोक निर्माण के अधीन नहीं हैं उन्हें भी सेब सीजन के दौरान मेंटेन रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी अन्य मद से इसके लिए पैसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें