फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैत्री संस्था ने बच्ची को प्रदान की आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कैंसर अस्पताल में शनिवार को मैत्री संस्था ने कैंसर से जूझ रही बच्ची को 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह बच्ची ढाई वर्षों से कैंसर से जूझ रही है। इसके साथ ही संस्था ने संजौली निवासी कक्षा 9वीं के छात्र तनिष्क को भी 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी। यह छात्र एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था जो इस समय उपचाराधीन है। संस्था ने इस कठिन समय में उसके परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। संस्था की अध्यक्षा ममता गोयल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग देने के साथ उनके जीवन में आशा और विश्वास जगाना है। इस अवसर पर मैत्री संस्था की उपाध्यक्ष निशि सूद, शशि सूद, कोषाध्यक्ष सुधा सूद, अनिता सूद, कमला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें