शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय ने 98 वर्षीय महान स्वतंत्रता सेनानी सहज राम शर्मा को सम्मानित किया। मूल रूप से जिला बिलासपुर के निवासी सहज शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी। प्रजामंडल आंदोलन के दौरान उन्होंने संघर्ष किया और 28 दिन धर्मशाला जेल तथा तीन माह हिसार जेल में यातनाएं झेलीं। समारोह की अध्यक्षता कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने की। समारोह में अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य बीके शिवराम, अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद आचार्य हरी मोहन भी मौजूद रहे। संवाद