न्यू शिमला में स्वास्थ्य जांच शिविर आज
शिमला। ग्रीन न्यू शिमला सोसायटी और इनर व्हील क्लब शिमला की ओर से आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू शिमला परिसर में सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। ग्रीन न्यू शिमला सोसायटी की अध्यक्ष माला सिंह, इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष मधु सूद और सचिव शालिनी डढवाल ने बताया कि मैक्स मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल मोहाली के सौजन्य से लगने वाले इस निशुल्क शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आंखों के विशेषज्ञ और जनरल मेडिसन विशेषज्ञ जांच करेंगे। शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी जांच की जाएगी। शिविर में डॉक्टरों द्वारा लिखी दवाईयां निशुल्क दी जाएंगी और डॉक्टरों द्वारा लिखे जाने वाले खून टेस्ट के टेस्ट भारत विकास परिषद की ओर से निशुल्क किए जाएंगे। शिविर का शुभारंभ विधायक अनिरुद्ध सिंह करेंगे। पार्षद आशा शर्मा और कुसुमलता ठाकुर भी आयोजन में सहयोग करेंगी।