फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख की धोखाधड़ी कर गायब हो गई कंपनी, शिकायत पर केस दर्ज

Fri, 15 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में काम अधूरा छोड़ कर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर कंपनी फरार हो गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति की ‌शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बजौरा से कुल्लू वामतट के लिए फोरलेन का निर्माण कर रही उत्तर प्रदेश की एक कंपनी पौने 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में हुई है।
विज्ञापन



कंपनी ने फोरलेन का काम भी अधूरा छोड़ दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी को केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। भुंतर थाना में दर्ज की गई शिकायत में योगेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी सिहण, गागल, मंडी ने कहा कि उसका एक कंपनी के साथ फोरलेन निर्माण को लेकर एग्रीमेंट हुआ था।

उन्होंने एग्रीमेंट के अनुसार करीब डेढ़ माह तक काम किया। इसका करीब पौने 22 लाख रुपये अधिक पैसा बना। जब कंपनी से रुपये मांगे तो कंपनी के अधिकारी एक महीने तक टालमटोल करते रहे। एक माह तक बहाने बनाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कार्यालय गए तो वहां ताला लगा हुआ पाया

उन्होंने कंपनी में अपनी जेसीबी और टिपर निर्माण कार्य में लगा दिए। उन्होंने एग्रीमेंट के अनुसार करीब डेढ़ माह तक काम किया। इसका करीब पौने 22 लाख रुपये अधिक पैसा बना।

जब कंपनी से रुपये मांगे तो कंपनी के अधिकारी एक महीने तक टालमटोल करते रहे। एक माह तक बहाने बनाने का सिलसिला जारी रहा। बाद में जब वह बजौरा स्थित उनके कार्यालय गए तो वहां ताला लगा हुआ पाया।

बाद में उसने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 417, 418, 420, 506 और 120बी में मामला दर्ज कर लिया है। 

मामले की जांच कर रहे एएसआई स्वरूप चंद ने कहा कि पुलिस ने शिकायतकर्ता से फोरलेन निर्माण को हुए करार के कागजात मांगे हैं। मामले में जांच जारी है। इधर, एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि लाखों रुपये की इस धोखाधड़ी में पुलिस कंपनी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें