फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में चौथा सिरमौर क्रिकेट कप शुरू, एसपी ने खिलाड़ियों नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sat, 24 Feb 2024 04:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

सिरमौर क्रिकेट कप 2024 खेल खेलो, नशा छोड़ो क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा  ने किया।
विज्ञापन
नाहन में चौथा सिरमौर क्रिकेट कप शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे सिरमौर क्रिकेट कप 2024 खेल खेलो, नशा छोड़ो क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा  ने किया। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ इस मुहिम में खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने की अपील की।  सिरमौर क्रिकेट कप के मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर, योगी ठाकुर ने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। इसमें 80 टीमों ने भाग ले रही हैं।  प्रतियोगिता में आठ पूल बनाए गए हैं और  प्रत्येक पूल में 10 टीमों को रखा गया है।  उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। प्रतियोगिता में  जिला सिरमौर के ग्रामीण इलाकों के सभी खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।  डायनामिक युवा मंडल के सदस्य कपिल संकवान, प्रदीप सुपटा, सतीश राणा, धनवीर सिंह, विक्रम शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष गतलोगी, मनदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें