ऑनलाइन 5 दिसंबर तक करें आवेदन
झिकनीपुल पंचायत के रावतन में भी मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के जाखू, कनलोग और शिमला ग्रामीण की पंचायत नेरी के सांगटी समेत जिले में सस्ते राशन के 14 डिपो खोले जाएंगे।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जोकि राशन डिपो खोलना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं। 5 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चौपाल की पंचायत झिकनीपुल के गांव रावतन, रामपुर की पंचायत शिंगला के उमरी वार्ड नंबर 3, कोटखाई की पंचायत बाधी के बाधी गांव, चौपाल की पंचायत चांजू के कराई वार्ड, शिमला के जाखू, कनलोग में यह डिपो खोले जाएंगे। जुब्बल की पंचायत गिलटाड़ी, जुब्बल के झगटान, छौहारा की पंचायत सारीबासा के देवीधार वार्ड नंबर 2, विकास खंड छौहारा की पंचायत कवार के वार्ड नंबर 7 में भी राशन डिपो खोला जाएगा। वहीं रामपुर की पंचायत दरकाली, ठियोग की पंचायत धर्मपुर और विकास खंड चौपाल की पंचायत झीना में सस्ते राशन डिपो की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके लिए प्रार्थी ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेज emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं।