शिमला। राष्ट्रीय विकास संस्था हिमाचल प्रदेश की ओर से वीरवार को रोटरी टाउन हॉल में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. ओपी शारसवत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषा एवं संस्कृति विभाग की पूर्व निदेशक केआर भारती ने की। इस अवसर चार स्वंयसेवकों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हरियाणा के पानीपत की डॉ. कमला कौशिक को सरस्वती सम्मान, शिमला की डॉ. सुषमा कौशल को साहित्य लोक संस्कृति और समाज सेवा सम्मान, सुमेहा कौशल को सरस्वती संस्कृति सम्मान और हमीरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओपी शर्मा को शिरोमणी साहित्स समाज सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. ओपी शर्मा द्वारा लिखित किताब म्हारी सोच, स्मारिका समाज कल्याण और डॉ. सुषमा कौशल द्वारा रचित पुस्तक पुष्पन्य डॉ. की डायरी से किताब का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विकास संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव डीडी गुप्ता, सदस्य जीवन शर्मा और जीवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद