फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: टोंस नदी में गिरी कार, बद्दी में बस से टकराई बाइक, शिमला के चार युवकों समेत आठ की मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (विकासनगर)/नेरवा/शिलाई/बद्दी

सार

चारों युवक नेरवा की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
नदी में गिरी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वानू-मीनस मार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरने से शिमला जिले के चार युवकों की मौत हो गई। दूसरी ओर बद्दी में एक उद्योग में ड्यूटी देने बाइक पर जा रहे उत्तर प्रदेश के चार युवकों की बाइक बस से टकराने से हुए हादसे में चारों युवकों की जान चली गई।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों सड़क हादसों को लेकर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 5:00 बजे टोंस नदी में कार (एचपी 08ए-4323) गिरने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- पुलिस मुस्तैद होती, हेलमेट पहने होते तो बच जाती जान
विज्ञापन


प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान संदीप (34) पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम धरण, तहसील चौपाल, अमरजीत (36) पुत्र मस्तराम गांव बगाहर तहसील चौपाल, प्रवीण जिंटा (28) पुत्र केवल राम जिंटा निवासी ढाढू, तहसील नेरवा, मोहित (28) पुत्र भान सिंह निवासी कलारा, तहसील नेरवा के रूप में हुई है।

चारों युवक उत्तराखंड के विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चौपाल तहसील के नेरवा की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरी।

विज्ञापन

उधर, दूसरे हादसे में बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र थाना में इंडोफार्मा कंपनी के समीप कंपनी की बस से एक बाइक के टकराने से बाइक सवार उत्तर प्रदेश के चार युवकों की मौत हो गई। चारों बद्दी के एक उद्योग में काम करते थे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे।

तभी दूसरी ओर से कामगारों को लेकर आ रही एक निजी बस से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में बबलू (22) पुत्र चोखे लाल, निवासी नोगवा घाटमपुर, अनुज (29) पुत्र मेकू लाल, निवासी गुल्लेली तहसील आंवला जिला बरेली, चंद्रसेन (30) पुत्र रामुलाल निवासी महरोली दातागंज, जिला बदायूं और जीतू (25) पुत्र मिश्रपाल निवासी दोलारी, जिला मुरादाबाद की मौत हो गई।

डीएसपी ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। चारों के शव कब्जे में लेने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें