शिमला। शहर के संजौली क्षेत्र में चलौंठी बाईपास पर स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार युवकों को चोटें आई हैं। संजौली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ठियोग निवासी विनोद ने कहा कि वीरवार को वह अपनी कार में ढली से शोघी की ओर जा रहा था। कार में विनोद के साथ इसके तीन चचेरे भाई भी सवार थे। फौजी ढाबा के पास पहुंचे तो संजौली की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवकों को चोटें आईं हैं। युवकों ने संजौली पुलिस को तुरंत हादसे की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो