जुन्गा (शिमला)। हिमाचल फोरम अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (एचएफएडीए) के सौजन्य से हिमाचल नशा मुक्ति पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हिमाचल विश्वविद्यालय के सोशल वर्क एवं विधिक विभाग, पॉलीटेक्निक कॉलेज कंडाघाट और डाइट सोलन के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सरभ नेगी ने किया। उन्होंने एचएफएडीए द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं बीएमओ डॉ. अजय सिंह ने युवाओं में सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वेब सीरीज द व्हाइट ट्रुथ के प्रथम एपिसोड का विमोचन भी किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम में स्रोत व्यक्तियों के रूप में डॉ. बीएस पंवार, सत्यवान पुंडीर, मनोवैज्ञानिक गीतांजलि कश्यप, सुमित्रा चंदेल, उर्मिल ठाकुर मौजूद रहे। संवाद