फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पूर्व कुलपति डॉ. लायक राम का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पूर्व कुलपति डॉ. लायक राम वर्मा के निधन पर विश्वविद्यालय में शोक की लहर है। कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. वर्मा का शिक्षा जगत में योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. वर्मा ने विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए। कुलपति ने उन्हें एक कुशल वैज्ञानिक और दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया। डॉ. वर्मा ने न केवल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला बल्कि वानिकी एवं औद्यानिकी विवि सोलन में भी कुलपति के रूप में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी। इस बीच विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के संकाय सदस्यों और प्राध्यापकों ने भी डॉ. वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें