शिमला। हिमाचल के नामी एथलीट और सचिवालय के पूर्व खेल अधिकारी जीतराम शर्मा का निधन हो गया। वह शिमला के चौपाल के हामल क्षेत्र के रहने वाले थे। इनके निधन पर राज्य सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा और उनकी पूरी टीम ने गहरा शोक जताया है और शोक संतप्त परिवार को अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ब्यूरो