हरभजन सिंह बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचे।
- फोटो : संवाद
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। हरभजन सिंह प्रत्येक वर्ष बाबा के दर्शन करने के लिए दियोटसिद्ध पहुंचते हैं।