शिमला। सनातन धर्म सभा के पूर्व महासचिव एवं श्री बाबा बालकनाथ मंदिर के कोषाध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा के वर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल का सोमवार को चंडीगढ़ में देहांत हो गया। विनोद अग्रवाल एक समाजसेवी, प्रसिद्ध व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे। विनोद अग्रवाल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को संजौली में किया गया। शोक के चलते मंगलवार को सनातन धर्म सभा की ओर से संचालित दोनों स्कूलों में उनके सम्मान में मंगलवार को अवकाश रखा गया। सभा के सदस्य अजय सूद, धर्मपाल पूरी, सुमन पाल दत्ता और सतपाल शर्मा ने विनोद अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संवाद