शिमला। संजौली मस्जिद से जुड़े मामले में बीते साल हुए प्रदर्शन को लेकर अब संजौली थाना पुलिस ने नगर निगम के पूर्व उपमहापौर एवं भाजपा नेता राकेश शर्मा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। राकेश शर्मा से बुधवार को संजौली थाने में पूछताछ होनी है। पुलिस संजौली बाजार में मस्जिद को लेकर किए प्रदर्शन में शामिल लोगों को बारी-बारी पूछताछ के लिए बुला रही है। इससे पहले पुलिस अपर ढली से पार्षद कमलेश मेहता समेत हिंदू संघर्ष समिति के कई पदाधिकारियों को इस हफ्ते पूछताछ के लिए बुला चुकी है। संजौली मस्जिद मामले में बीते साल पांच सितंबर और 11 सितंबर को उग्र प्रदर्शन हुए थे। इसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की है और इसमें शामिल लोगाें की पहचान कर अब इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। हालांकि, पूर्व डिप्टी मेयर का कहना है कि वह इस धरने में शामिल नहीं थे। ब्यूरो