फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच में अब ट्रॉली से परोसा जाएगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में स्थित मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल में उपचाराधीन और वार्ड में भर्ती मरीजों को अब बिस्तर पर गर्म खाना परोसा जाएगा। अस्पताल में खाना परोसने के चले आ रहे पुराने तरीके को बदल कर अब ट्राॅली के माध्यम से एक साथ सभी 274 मरीजों के बिस्तरों के पास खाने की ट्राॅली पहुंचेगी जिसमें खाने को गर्म रखने की सुविधा रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने खाने की ट्राॅली मंगवा ली है। अभी तक इस अस्पताल में बाल्टी में खाना लेकर कर्मचारी हर बिस्तर के पास पहुंच कर परोसते हैं। इससे समय अधिक लगता है और सभी वार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें बार-बार खाना किचन से लाने की भाग-दौड़ करनी पड़ती है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुंदर सिंह नेगी ने कहा कि मरीजों को पकने के साथ ही गरमा गर्म खाना देने के लिए फूड ट्राॅली खरीदी है। इसमें छह चैंबर बने होंगे जिसमें चपाती, चावल, स्वीट डिश सहित दाल सब्जी आदि रखकर मरीजों को हर वार्ड में पहुंच कर परोसी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें